Title:
ओबामा की लोकप्रियता और विदेश नीति
Posted on: 26/11/2008
Author:
glowindia
Category: None
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा का समय इस सिद्धांत की परीक्षा के लिए बेहतरीन समय होगा कि अमेरिकी शक्ति को लोग पसंद करते हैं। खासकर उसके सॉफ्ट पॉवर को यानी संस्कृति, फिल्में, गाने और जीने का अमेरिकी अंदाज।
ओबामा के चुने जाने की दुनियाभर में तारीफ हुई है। यहाँ तक कि अमेरिका के धुर विरोधी रहे वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने भी ओबामा के चुने जाने को ऐतिहासिक करार दिया है। वर्तमान राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के शासनकाल में दुनियाभर में अमेरिका की लोकप्रियता को ठेस पहुँची है, लेकिन लोगों को ओबामा से उम्मीदें भी हैं।
अब ऐसे में प्रश्न उठता है कि ओबामा की लोकप्रियता किस हद तक अमेरिका के प्रभाव को वापस ला पाएगी। अपने प्रचार अभियान के दौरान ओबामा ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा था अगर आप लोगों से कहेंगे कि व्हाइट हाउस में बैठे राष्ट्रपति की नानी लेक विक्टोरिया में रह रही हैं और उनकी एक बहन आधी इंडोनेशियाई
........
Read more (पूरा समाचार पढे ) ..................
Title:
राजस्थान में दामन थामने की कोशिश
Posted on: 26/11/2008
Author:
glowindia
Category: None
राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सत्ता में वापसी के लिए महिलाओं से बड़ी उम्मीद है। राजे अपनी सभाओं में महिलाओं के प्रति अपने काम और अनुराग को बार-बार दोहरा रही हैं।
...लेकिन विपक्ष का कहना है कि राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं को बहुत मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। मुख्यमंत्री कभी मंदिर देवालयों में फेरी लगाती हैं तो कभी महिला समूहों के बीच ठुमके लगाती हैं और कभी उनसे घुलती-मिलती हैं।
वे सभाओं में महिला उत्थान के कामों की दुहाई देती हैं। पिछले पाँच साल में गंभीर जातिगत तनाव देख चुके राजस्थान में अब वसुंधरा राजे कह रही हैं कि यहाँ दो ही जातियाँ है-औरत और मर्द की। वे अपनी सभाओं में मौजूद महिलाओं को खासतौर पर संबोधित करती हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर कहते है मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर खास ध्यान दिया है। इसका महिलाओं पर असर भी हुआ है। हमें इसका चुनाव में
........
Read more (पूरा समाचार पढे ) ..................
Title:
आर्थिक सहायता को लेकर तकरार जारी
Posted on: 20/11/2008
Author:
glowindia
Category: None
अमेरिकी वित्तमंत्री हेनरी पॉलसन ने वित्तीय क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को डूबने से बचाने के लिए दी जा रही 700 अरब डॉलर की सहायता को कारगर बताया है। उन्होंने अमरीकी संसद की एक विशेष समिति के सामने कहा है कि यह सबसे समझदारीभरा फैसला था, लेकिन उनके आलोचकों का कहना है कि यह सहायता कंपनियों को नहीं, बल्कि आर्थिक मंदी से जूझ रहे आम लोगों को दी जानी चाहिए थी।
पॉलसन ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज कोई जादू की छड़ी नहीं है कि मंदी को पल में दूर भगा दिया जाए। उन्होंने कहा वित्तीय संस्थानों और व्यवस्था को संभलने में समय लगेगा
उन्होंने अमेरिकी संसद की वित्तीय मामलों की विशेष समिति को बताने की कोशिश की कि उनकी योजनाएँ कितनी असरदार रही हैं, लेकिन वहाँ उनके कड़े सवालों का सामना करना पड़ा।
वाहन उद्योग : फोर्ड, जनरल मोटर्स और क्राइसलर के प्रमुखों ने अमेरिकी संसद से अपील की है कि उन्हें जल्द
........
Read more (पूरा समाचार पढे ) ..................
Title:
क्या द्रविड़ को भी संन्यास ले लेना चाहिए?
Posted on: 06/11/2008
Author:
glowindia
Category: None
नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में भारत की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पूरी दुनिया में संतरों के लिए मशहूर नागपुर द्रविड़ की ससुराल है और उम्मीद की जा रही थी कि वे यहाँ यादगार पारी खेलेंगे, लेकिन उनके शून्य पर आउट होने के बाद अनेक सवाल खड़े हो गए हैं।
भारत की क्रिकेट बिरादरी में द्रविड़ काफी सम्मान की दृष्टि से देखे जाते रहे हैं, लेकिन क्रिकेट की आबोहवा में अब यह सवाल भी तैरने लगा है कि क्या उन्हें भी कुंबले और गांगुली की तर्ज पर क्रिकेट को अलविदा कह देना चाहिए?
........
Read more (पूरा समाचार पढे )
Title:
काश मधुबाला को लंबी उम्र मिली होती
Posted on: 02/11/2008
Author:
glowindia
Category: None
फिल्म अदाकारा मधुबाला को दुनिया से रुख्सत हुए लगभग आधी सदी बीत चुकी है, लेकिन अपनी आला अदाकारी, बेमिसाल खूबसूरती और दिलफरेब मुस्कुराहट की वजह से वह आज भी लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। उनकी बहन साजिदा मधुर का सारा बचपन बड़ी बहन मधुबाला के साथ गुजरा था। सूफिया शानी ने उनसे साजिदा से बातचीत की।
रंगीन मुगले आजम देखकर कैसा लगा आपको?
जाहिर है, बेहद खुशी है। मुझे और फख्र होता है कि इतने सालों बाद, आज भी मधुबाला करोड़ों लोगों के दिलों दिमाग पर छाई हुई हैं।
यह सोच कर उन्हें कैसा लगता था कि मुगले आजम की अनारकली, एक अमर किरदार बनने जा रही है या यह कि वे एक ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस बारे में उन्होंने आपसे कभी कोई बातचीत की थी?
मुगले आजम तो वे देख ही नहीं पाईं। इस अजीम फिल्म से मिली शोहरत का जायका वे ले ही नहीं पाईं।
........
Read more (पूरा समाचार पढे ) ..................
1,
2,
3,
4,
5,
6,
7,
8,
9,
10,
11,
12,
13,
14,
15,
16 Next »